भाजपा हिमाचल – प्रदेश की सेवा करने के लिए निरंतर प्रयासरत

पिछले कुछ महीनों में हमारी दुनिया एकदम बदल गई है। पूरा विश्व आज कोरोना महामारी से निपटने हेतु प्रावधान तलाश रहा है। मुझे खुशी है कि इस संकट की परिस्थिति को भारत सरकार ने अवसर के रूप में स्वीकार किया और देशवासियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अनेकों प्रशंसनीय निर्णय लिए गए। खास कर हिमाचल जैसे प्रदेश में जहां लोगों और अपने कार्यकर्ताओं के साथ लॉकडाउन की परिस्थिति में जुड़ना अपने आप में एक सफलता है। 

आज मैं आप सभी के साथ हिमाचल भाजपा द्वारा किए गए प्रयासों और हमारी सफलता को साझा करूंगा।

प्रथम पड़ाव

देश व्यापी लॉकडाउन के कारण पूरे प्रदेश में गरीब व निसहाय लोगों की मदद करना हिमाचल भाजपा की प्राथमिकता थी। गरीब व निसहाय लोगों की सहायता करने हेतु हिमाचल भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सोशल मीडिया व जमीनी स्तर पर लोगों को पीएम केयर फंड तथा मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने हेतु जागरूक किया ताकि लोगों के योगदान से प्रदेश के जरूरतमंद लोगों की इस घड़ी में सहायता की का सके। साथ ही प्रदेश में प्रवासी मजदूरों को परिस्थिति की गंभीरता साझा कराते हुए उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था के लिए भी प्रत्येक क्षेत्र में अभियान चलाया गया। प्रदेश को कोरोना महामारी के खिलाफ जंग के लिए तैयार करने हेतु सबसे आवश्यक था लॉक डाउन के बावजूद पार्टी के प्रत्येक स्तर को जोड़ना। इसी उद्देश्य से विभिन्न त्रिदेवों के साथ सम्मलेन किए गए जिसमे प्रदेश पदाधिकारी, जिला, मंडल और मोर्चा स्तर तक 419 बैठकें और समय समय पर समीक्षा की गई और इसमें 17,677 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को सुरक्षित रखने हेतु 17,22,219 फ़ेस कवर भी वितरित किए गए।

द्वितीय पड़ाव

देश व्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र व कोने तक पहुंचने के लिए विभिन्न पन्ना प्रमुख सम्मलेन का आयोजन किया गया 6,082 बैठकों में 80,298 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 

मुझे खुशी है कि हमारे आईटी विभाग के सदस्यों की योजनाबद्ध तरीके से की गई मेहनत और कार्यकर्ताओं के सहयोग से लॉकडाउन के दौरान हिमाचल भाजपा सोशल डिस्टैंसिंग बरकरार रखते हुए प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र व प्रत्येक कार्यकर्ता को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ने में सफल हुआ और यह संभव कर दिखाने वाला एक मात्र राज्य बनकर उभरा।

तृतीय पड़ाव

आज जब किसी विषय को लेकर बैठकें व आयोजन करना दुर्लभ हो गया है। सोशल डिस्टैंसिंग का भी पालन करना है और कोरोना से बचाव करना है, ऐसे में हिमाचल भाजपा ने सोशल मीडिया पर युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया और कोरोना संकट काल में भाजपा ने फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्विटर, ब्लॉग जैसे कारगर संचार माध्यमों को अपना हथियार बनाया है। इस परिस्थिति में प्रदेश के कार्यकर्ता व प्रदेश की जनता के साथ जुड़ने के लिए हिमाचल में वर्चुअल रैली का आगाज किया गया। इस रैली का लाइव प्रसारण हिमाचल भाजपा के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया गया जिसमें लाखों लोग जुड़े और मोदी 2.0 के कार्यकाल की 1 वर्ष की उपलब्धियों और जयराम सरकार के 2.5 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों से अवगत हुए। इस दौरान प्रदेश में कुल 181 रैलियों का आगाज किया गया जिसमें कुल 48,53,128  प्रतिभागी शामिल हुए।

हिमाचल जैसे राज्य में पूरे प्रदेश को डिजिटल माध्यम से जोड़ना आसान नहीं था, परन्तु आईटी विभाग ने यह संभव कर दिखाया और भाजपा के कार्यकर्ताओं में अपने प्रदेश की जनता के प्रति प्रतिबद्धता उनकी ताकत बनी।

कोरोना संकट के इस दौर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देशवासियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरूआत की। इसके तहत देश की अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान किया गया जिसमें देश के प्रत्येक वर्ग (किसान, प्रवासी मजदूर, मनरेगा, आदि) के लिए सहायक निर्णय लिए गए। हमारे लिए गर्व का विषय है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का हिमाचल में सम्मान सहित स्वागत किया गया और इसी के साथ “एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना” की शुरुआत करने वाला सबसे पहला प्रदेश बना हिमाचल।

2.5 वर्ष के कार्यकाल में भाजपा हिमाचल की सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को सशक्त बनाने का प्रयास किया है और इसमें सफल हुई है। किसान, मजदूर, बुजुर्ग, महिलाओं से लेकर प्रत्येक वर्ग के लिए अनेकों योजनाओं की शुरुआत करते हुए प्रदेश को विकसित करने की पहल की गई है।  इसमें कोई दोराय नहीं है कि भाजपा हिमाचल की सरकार अपनी जनता और प्रदेश की वृद्धि हेतु वचनबद्ध है और अपनी पूर्ण निष्ठा से प्रदेश की सेवा करने के लिए तैयार है।

Feed The Needy अभियान के अन्तर्गत अंकों का विवरण

  • 4,58,510 लोगों को खाने के पैकेट वितरित किए गए। 
  • 99,334 लोगों को सुखा राशन बांटा गया।
  • अभियान के अन्तर्गत कुल 22,33,076 लाभार्थी लाभान्वित हुए। 
  • अभियान में कुल 40,713 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और इसे सफल बनाया। 
  • लोगों को सुरक्षित रखने हेतु 17,22,219 फ़ेस कवर वितरित किए गए। 
  • संकट की परिस्थिति में कोरोना प्रभावितों की सहायता हेतु प्रदेश से करीब ₹1,81,60,191 रुपए पीएम केयर्स फंड में डोनेट किए गए। 
  • लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में जरूरतमंद लोगों की सहायता करने हेतु समस्त प्रदेश से करीब ₹7,33,25,451 रुपए सीएम कोविड-19 सॉलीडेटरी फंड में डोनेट किए गए।

संकट की घड़ी में सावधानी बरतना हम सब के लिए अति आवश्यक हो गया है। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करें। साथ ही मैं आप सभी को आश्वासन देता हूं कि हिमाचल भाजपा सदैव अपनी जनता की सहायता हेतु तत्पर रहेगी और प्रतिबद्धता से कार्य करती रहेगी।

2 Comments

  1. भाजपा हिमाचल प्रदेश आईटी विभाग संयोजक माननीय श्री चेतन बरागटा जी के मार्गदर्शन के अंतर्गत कोरोना महामारी में केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए आईटी विभाग ने एक कड़ी का कार्य किया। इसके अंतर्गत लाखों लोग लाभान्वित हुए।
    भाजपा हिमाचल प्रदेश आईटी विभाग की समस्त टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं तथा शीर्ष नेतृत्व को सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply

*